धर्मेंद्र स्वास्थ्य अपडेट 2025 में पता चला है कि धर्मेंद्र के निधन की खबरें झूठी हैं। हेमा मालिनी और ईशा देओल ने बताया कि धर्मेंद्र की तबीयत स्थिर है और वे धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं।

धर्मेंद्र के निधन की अफवाहों पर सच्चाई सामने आई
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन को लेकर सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर कई झूठी खबरें वायरल हुईं। जिस से लोगों अफर तफरी मच गई कई लोगों ने बिना पुष्टि के उनके निधन की पोस्ट शेयर कर दीं,
लेकिन कुछ ही देर में धर्मेंद्र के परिवार की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया, जिसमें साफ किया गया कि धर्मेंद्र बिल्कुल जिंदा हैं, उनकी तबीयत स्थिर है और वे रिकवरी कर रहे हैं।
हेमा मालिनी ने दी स्पष्ट जानकारी
धर्मेंद्र की पत्नी और मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा –
“कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें। धर्मेंद्र जी की तबीयत अब पहले से बेहतर है। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं।”उनके इस बयान के बाद फैंस को बड़ी राहत मिली है।
ईशा देओल का बयान: “पापा ठीक हैं”
धर्मेन्द्र के करोड़ों चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर राहत जताई है और उनके लिए दुआएं मांगी हैं। कई यूजर्स ने लिखा – “आप हमारे हीरो हैं, जल्दी ठीक हो जाइए।”
